G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव

पंडरिया में बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाया गया अभियान, 2456 बकायादारों की काटी गई बिजली कनेक्शन, वसूली गई 1 करोड़ 05 लाख रूपए की बकाया राशिपंडरिया, 24 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा पंडरिया क्षेत्र में बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस परिपेक्ष्य में स्थानीय स्तर पर गठित अधिकारियों की टीमों द्वारा पंडरिया संभाग के सभी वितरण केन्द्र यथा पंडरिया, कुण्डा, दामापुर, कुकदुर, कापादाह, बोड़ला, चिल्फी, पोण्डी, तरेगांव एवं पाण्डातराई में बकाया वसूली अभियान चलाकर 253 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 05 लाख रूपए की बकाया राशि वसूल की गई है तथा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले 2456 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन भी विच्छेदित किये गए। उल्लेखनीय है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए स्पॉट बिलिंग के माध्यम से उनके घर पर ही बिल उपलब्ध कराई जाती है। बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर समझाइश के बाद भी बिल नहीं पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को विच्छेदित करने की कार्यवाही की जा रही है। इस दरमियान विद्यमान सर्विस कनेक्शनों में बायपास एवं हुकिंग कर बिजली चोरी के प्रकरण पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। मॉस डिस्कनेक्षन के लिए तैनात अधिकारियों की टीमों ने बकाया राजस्व राशि वसुली अभियान के दौरान विद्युत अधिनियम की धारा 138 (विद्युत मीटरों से छेड़छाड़ व बायपास) के तहत 202 मामले दर्ज किये गये हैं, जिसमें 70 लाख 73 हजार रूपये की पेनाल्टी विभाग द्वारा लगाया गया है।
        पंडरिया संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री के. के. झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडरिया संभाग स्तर पर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए पंडरिया संभाग के 2456 उपभोक्ताओं पर 08 करोड़ 05 लाख रूपए के बकाया राशि के भुगतान नहीं किये जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गये हैं। तथा 253 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 05 लाख रूपए की बकाया राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें। कार्यपालन अभियंता श्री झा ने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राशि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गया है, जिस पर शासकीय विभागों द्वारा बकाया राशि का भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें 52 विभागों में से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचई विभाग, ट्रायबल विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा 71 लाख 44 हजार रूपए लंबित बकाया राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया है। इस अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर विद्युत बिल राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। राजस्व वसूली के लिए तैनात अधिकारियों द्वारा केंद्र शासन द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली एवं शासन द्वारा प्रदत्त सब्सिडी बारें में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ भी नही मिल पायेगा। क्योंकि बिजली का नियमित भुगतान नहीं होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page