G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण कवर्धा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण कवर्धा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व की धरोहर भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पहले उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल, बिजली, पार्किंग, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि भोरमदेव महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page