G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गुड़ उद्योग संघ और संचालकों के साथ बैठक की

गुड़ उद्योग संघ और संचालकों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई

कवर्धा, 01 फरवरी 2025। कलेक्टर  गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गुड़ उद्योग संघ और संचालकों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर और एसपी ने गुड़ उद्योग से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न गुड़ उद्योग संचालकों ने अपने अनुभव साझा किए और उद्योग से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैठक में बताया कि हाल ही में गुड़ उद्योग में पत्थर पावडर मिलाने की एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण किया और पत्थर पावडर को जप्त किया। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग, पुलिस और गुड़ उद्योग संघ की एक संयुक्त टीम बनाई जाए, जो समय-समय पर गुड़ उद्योगों का निरीक्षण करेगी।
बैठक में गुड़ उद्योग के संचालकों ने ठेकेदारों के संबंध में कुछ शिकायतें भी उठाई। पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे ठेकेदारों की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उन ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से गुड़ उद्योग के संचालन में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page