G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : CISF कैंप से चोरी गई रायफल बरामद : जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे

कवर्धा : CISF कैंप से चोरी गई रायफल बरामद : जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे

AP न्यूज़ टीकम निर्मलकर : छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CISF 17 वीं बटालियन कैंप में चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई इंसास रायफल और 20 नग कारतूस को भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।

करीब  40 दिन बाद आरोपी आरक्षक नरोत्तम रात्रे के साथ एक सहयोगी को पुलिस ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक ऑनलाइन जुआ सट्टा का आदी था। आरोपी पर 4 लाख रुपए का कर्ज भी था। कर्ज छूटने के लिए रायफल और 20 नग जिंदा कारतूस को चोरी कर कर ब्लैकमेल रहा था। वहीं आरोपी रायफल वापस करने के बदले दस लाख रुपए की मांग कर रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page