कुंडा मिडिल स्कूल में रानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/12/AP-News-YT-Thumbnail-780x470.jpg)
कुंडा मिडिल स्कूल में रानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
AP न्यूज़ पंडरिया/कुंडा-ब्लाक के ग्राम कुंडा स्थित मिडिल स्कूल में रानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अहिल्या बाई होल्कर समिति तहसील पंडरिया प्रभारी अश्वनी यदु ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्या बाई सच्ची समाज सेविका थी।
उन्होंने महिलाओं,पीड़ित ,शोषित व कमजोर वर्ग के लिए अनेक कार्य किया।उन्होंने बताया कि हमे उनके आदर्शों को अपनाते हुए देश सेवा का कार्य करना है।उन्होंने सभी बच्चों को देवी अहिल्या बाई के संघर्ष व जीवनी पर निबंध लिखने के लिए कहा।जिस पर श्रेष्ठ निबन्ध को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरष्कृत करने की बात कही।इससे पूर्व खंड कार्यवाह होरी लाल गबेल ने बताया कि रानी अहिल्या बाई होल्कर के पति की मृत्यु अल्पायु में हो गई जिसके बाद उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा।कम उम्र में ही उन्हें शासन की बागडोर सम्हालना पड़ा।
कार्यक्रम का संचालन करते शिक्षक कलीराम चन्द्राकर ने रानी अहिल्या बाई होल्कर के त्याग व न्याय से बच्चों को अवगत कराया।उन्होंने समाज के ऐसे महान हस्तियों को इतिहास में शामिल कर बच्चो को जनाकारी प्रदान करने की बात कही।इस दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक मोहन सिंह राजपूत,संपर्क प्रमुख अजित मक्कड़, उप खंड कार्यवाह नरेंद्र चन्द्रवंशी,सालिक यादव,दिनेश जायसवाल,हंसलता धिरही सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।