G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKorba

जान लेने वाले सांप को मृतक के शव के साथ जलाया जिंदा

जान लेने वाले सांप को मृतक के शव के साथ जलाया जिंदा

AP न्यूज़ कोरबा : जिले के बैगामार गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। डिगेश्वर राठिया (22) रात में बिस्तर पर सोया हुआ था। इस दौरान करैत सांप ने उसे डस लिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डिगेश्वर की जान नहीं बच सकी।

सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया और एक टोकरी में बंद करके रखा था। सभी जिला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम करा कर घर पहुंचे। इसके बाद युवक का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे। ग्रामीण सांप को भी रस्सी से बांधकर डंडे के सहारे मुक्तिधाम लेकर गए। सांप को भी युवक की चिता के साथ जिंदा जला दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मनसा राम राठिया के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। 22 वर्षीय बेटा डिगेश्वर राठिया भी अपने कमरे में सोने चला गया।

युवक खाट में मच्छरदानी लगा कर सो रहा था। रात के वक्त मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया। युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था। उसने उठकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page