G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम जीराटोला में हुआ सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

खैरागढ़ 08 सितंबर 2024// कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना छुईखदान में परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे और पर्यवेक्षक खेमीन धुर्वे के मार्गदर्शन में ग्राम जीरा टोला सेक्टर पैलिमेटा में सामुदायिक सहभागिता गतिविधि पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म की जानकारी एवं इस दौरान स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई, गर्भवती माताओं का गोद भराई किया गया एवम प्रसव पूर्व तैयारी की जानकारी दी गई ।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशियों के उपयोग में जनसमुदाय से चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती माताओं से स्वास्थ के संबंध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखा गया और विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया की जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 100 दिवस की कार्ययोजना अनुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा में वृद्धि ,भ्रूण हत्या में रोक,महिलाओं का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण किया जाना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page