G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सरईपतेरा पीएम जनमन योजना में लाभान्वित हुए हितग्राही

AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 31 अगस्त 2024// प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत द्वितीय चरण में लाभार्थी संतृप्ति शिविर छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत सरईपतेरा में आयोजित किया गया। जिसमे सरईपतेरा के साथ साथ आश्रित ग्राम लालपुर और छुईया के बैगा हितग्राही लाभान्वित हुए।ज्ञात हो कि बैगा आदिवासी जनजाति के लोगों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मेगा इवेंट तथा आईईसी कैम्पन का आयोजन जिले के विभिन्न गांवों में किया जा रहा है।कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर बैगा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है सरईपतेरा में आयोजित शिविर में आधार कार्ड हेतु 21 श्रम कार्ड के 11,जाति प्रमाण पत्र के 57,पी एम किसान निधि के लिए 22, जनधन खाता के 2,राशनकार्ड हेतु 3,सुकन्या समृद्धि योजना हेतु 3,वन पत्ता के लिए 4,विद्युत कनेक्शन हेतु 9,केसीसी हेतु 14, आवेदन प्राप्त हुआ वहीं सिकल सेल के 83 लोगों का जांच किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page