ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर

विद्यालय ग्राम शिवपुर में अमृतसरोवर तथा मनरेगा मजदूरों  द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

News Ad Slider
Advertisement

 

पोलमी –आज दिनॉक 21 /06/2024 दिन शुक्रवार को विद्यालय ग्राम शिवपुर मे आचार्य स्वागत राम शिव व बच्चों के द्वारा योग और आसन करते हुए बहुत ही आनंद पुर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वन बंधु परिषद कोलकाता के द्वारा पंच शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे एकल विद्यालयों मे संच कुकदुर मे 30 विद्यालय है जिसमे 4- 10 वर्ष के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं जिसमे आचार्यों के द्वारा पंच शिक्षा मे – प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा,जागरण शिक्षा, ग्राम विकास एवं संस्कार शिक्षा एकल विद्यालय के तहत कार्य किया जाता है जिसमे बच्चों को हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान विज्ञान,अंग्रेजी, हस्तकला, व संस्कार शिक्षा दिया जाता है। जिसमे विद्यालय ग्राम शिवपुर मे नियमित रूप से विद्यालय लगाया जाता है जहॉ पर 21 जून 2024 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
ग्राम पोलमी अपने आप मे कवर्धा जिले मे सबसे बड़ा गॉव है जिसमे रोजगार गांरटी योजना के तहत मुरूम मिट्टी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जहॉ पर मजदुरों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तथा ग्राम पोलमी मे स्थित अमृत सरवर जहॉ पर भगवान भोलेनाथ शिवजी, महावीर बजरंग बली हनुमानजी, तथा शनिदेव जी महाराज जी विराज मान है, जिनके पावन स्थल मे भगवान को प्रणाम करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमे स्वागत राम शिव के द्वारा योगासन कराया गया जिसमे ग्राम पोलमी के सरपंच – दिलीप बांधवे, उपसरपंच – रामनाथ करायत, सचिव – रामेश्वर सोनवानी, पंच – संतोष सोनी वार्ड नम्बर 4 , पंच, जलेश्वर मरावी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page