G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया हीरो शोरूम फर्जीवाड़ा में लिप्त..कर्मचारीयों को फसा कर भेजा जेल. अभी तक उचित कार्यवाही नहीं

NEWS:-पंडरिया हीरो शोरूम फर्जीवाड़ा में लिप्त शोरूम के मालिक व चोला मंडलम कम्पनी के कर्मचारियों के खिलाफ सुक्रता कोसरिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया आवेदन,अब तक नही हुआ मामला दर्ज ,जल्द उचित जांच कर अस्ल दोषियों पर की कार्यवाही की मांगकवर्धा:-


आपको बता दे कि हीरो शोरूम पंडरिया में हुए फर्जीवाड़ा में विगत 1 माह पूर्व 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ ,जिसमे चार आरोपियों को जेल भेजा गया है वही एक आरोपी फरार है, जो पिछले 40 से दिन से फरार है ,वही अब इस मामले को लेकर  चंद्रभान कोसरिया की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है ललित सर्विस हीरो शोरूम  के मालिक ललित ठाकुर एवं चोला मंडलम फायनेंस कंपनी के कर्मचारी सुनील कश्यप तथा चोला मंडलम के अन्य कर्मचारी अधिकारी जो की फर्जीवाड़ा में शोरूम मालिक ललित ठाकुर के साथ संलिप्त है कि विरुद्ध अपराधिक मामल दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था उक्त मामले में अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नही हुआ ये कहना है सुक्रेता कोसरिया का उन्होंने आवेदन में उल्लेखित किया है कि उनके पति को और अन्य को बेवजह फसाया गया है,मामले की उचित जांच के लिए आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यलय में मेरे द्वारा 22 मार्च को दिया गया है,मगर अब तक इस मामले में कुछ संज्ञान नही लिया गया है,

आवेदनकर्ता का नाम सुक्रता कोसरिया उम्र 23 वर्ष पति चंद्रभान कोसरिया ग्राम पंचायत खरहटटा तह. पंडरिया जिला कबीरधाम है,उन्होंने पुलिस अधीक्षक सर से निवेदन है किया है कि मैं उपरोक्त पते पर निवास करती हूं थाना पंडरिया के अपराध  क्रमांक 69/24 धारा 420 / 34 भा0द0वि के मेरा पति चंद्रभान कोसरिया व अन्य 3 व्यक्ति  न्यायिक  अभिरक्षा में कवर्धा उपजेल में है मेरा पति एवं उसके साथ मे जो अन्य लोग जेल मे है वह पूर्णत निर्दोष है थाना पंडरिया में  ललित ठाकुर के प्रभाव में आकर राजनीतिक दबाव में मेरे पति एवं अन्य लोगों के ऊपर विरुद्ध में मामला दर्ज किया है



झूठा मामला दर्ज कर के अपने कर्मचारियों को अंदर करवा दिया है उनके मालिक ललित ठाकुर और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सुनील कश्यप के दोनों लोगों के द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया गया है और आखिर में जब ये दोनों फंसने का अंदेशा हुआ   तो ललित ठाकुर खुद अपने कर्मचारियों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करके जेल भिजवा दिया गया जो फाइनेंस कंपनी है वह सीधा ललित के खाते में पैसा भेजता था और शोरूम के मालिक ललित ठाकुर द्वारा कस्टमर से भी केस में काउंटर में पैसा ले लेता था चंद्रभान  की पत्नी ने कहा जो दोषी है वह खुद ललित ठाकुर और सुनील कश्यप है और उनके खिलाफ एफ आई आर होना चाहिए और उनके खाते में जितना भी फाइनेंस कंपनी से पैसा आया है उसका स्टेटमेंट चेक होना चाहिए और और जो मुख्य दोषी है उन पर कार्रवाई होना चाहिए।


चद्रंभान कोसरिया के पत्नि सुक्रता कोसरिया ने पुलिस अधीक्षक कवर्धा से आवेदन देकर निवेदन किया है मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच कर अन्य बिंदुओं को खंगाल कर दोषियों पर कार्यवाही करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page