G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMungeli

लोरमी- शैक्षिक भ्रमण के तहत छात्राओं ने किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण

लोरमी- शैक्षिक भ्रमण के तहत छात्राओं ने किया धार्मिक स्थलों का भ्रमण

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला डिंडौरी के छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान छात्राओं ने रतनपुर के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।शनिवार को स्कूल परिसर से छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विद्यालय के शिक्षक भुनेश्वर यादव के नेतृत्व में छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के दौरान रतनपुर के महामाया मंदिर,राम टेकरी मंदिर,लखनी देवी मंदिर एवं खूंटाघाट जलाशय का भ्रमण कराया गया।

छात्राओं ने ऐतिहासिक मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना किए और मंदिरों के इतिहास के बारे में जानने का प्रयास किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक क्रांति सिदार ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा मंदिर एकमात्र ऐसा माध्यम रह गया है जहां बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें विभिन्न विचारधाराओं से जोड़ा जाता है स्कूल प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही बड़ों का आदर सत्कार धार्मिक संस्कारों से अवगत कराया जाए इसके अलावा बच्चों में हमारे इतिहास परंपराएं और धार्मिक संस्कारों का ज्ञान रूपी भंडार दिए जाने की हमारे विशेष जिम्मेदारी बनती है।

शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं के साथ शिक्षक सुरेश कुमार ध्रुवे,मनोज कुमार धुर्वे,भोलेश्वर कुमार जायसवाल,छन्नू बारेकर एवं संस्था के रसोईया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page