G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जो किसान धान बेच चुके हैं , उन्हें भी मिलेगा 3100 रुपये

जो किसान धान बेच चुके हैं , उन्हें भी मिलेगा 3100 रुपये

AP न्यूज रायपुर : छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगी. जो किसान धान बेच चुके हैं उन्हें 31 सौ रुपये राशि दी जाएगी.

नक्सलियों को लेकर बैठक में होगी चर्चा- डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कमलेश साहू शहीद हुए हैं, उनके परिवार के दुख में शामिल होने जा रहा हूं. हमारी सरकार शहीद परिवार के साथ है. जिन्होंने ऐसा किया उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उनकी शहादत कभी भुलाई नहीं जाएगी. आज कैबिनेट बैठक पर भी नक्सलियों को लेकर चर्चा करेंगे.

लॉ एंड ऑर्डर पर कही ये बात
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह सभी बातें आएंगी जो हमने चुनाव के समय कही हैं. लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से यह सरकार धरातल पर मिलेगी. पसीना बहाते मिलेगी, परिश्रम करते मिलेगी, सेवा करते मिलेगी. विगत सरकार की तरह हर चौक चौराहे पर पैसा खोजने का जो काम हुआ था उससे जनता को निजात मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page