G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी का 6 दिवसीय धुँआधार दौरा 7 फ़रवरी से शुरु,कार्यक्रमों मे होंगे शामिल,कांग्रेसजनों से करेंगे भेंट मुलाक़ात

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी का 6 दिवसीय धुँआधार दौरा 7 फ़रवरी से शुरु,कार्यक्रमों मे होंगे शामिल,कांग्रेसजनों से करेंगे भेंट मुलाक़ात

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जांजगीर -चाम्पा व शक्ति जिला के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी का 7 फ़रवरी से 6 दिवसीय जनसम्पर्क भ्रमण कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है।
इस दरम्यान श्री तिवारी 7 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूड़कुड़ा, दशरंगपुर,सोनपुरी,गुड़ा एवं विपतारा जायेंगे तथा इन ग्रामों मे कांग्रेस जनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल होंगे।

8 फ़रवरी को रायपुर जायेंगे जहाँ मुख्य्मंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम तथा वन,पर्यावरण एवं कानून मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मुलाक़ात करेंगे।

श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी रामपुर द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम मे शामिल होंगे,इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कबीरधाम जिले के लिये नियुक्त प्रभारी पूर्व विधायक श्री सियाराम कौशिक भी उपस्थित रहेंगे। 10 फ़रवरी को जांजगीर जिले के पामगढ़ विधान सभा मुख्यालय मे छत्तीसगढ़ शासन के कृषि,जल संशाधन तथा पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किसान सम्मान समारोह मे शामिल होंगे।

12 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाघा मुड़ा मे मालगुजार स्व.मेलन तिवारी के वार्षिक श्राद्ध मे शिरकत कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात शिव शक्ति पीठ गौरकापा धाम जायेंगे। श्री तिवारी 13 फ़रवरी को साजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे मंत्री श्री रविंद्र चौबे के साथ शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page