ChhattisgarhKabirdham

74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर में पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा

News Ad Slider
Advertisement

74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर में पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा

AP न्यूज कवर्धा

शहीद परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर किया गया सम्मानित।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आज दिनांक-26.01.2023 को 74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव, एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे। तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाए देकर उपस्थित शहीद परिवारों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page