G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

बाल अधिकार सरंक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

बाल अधिकार सरंक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया- विकासखण्ड के अतंर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में बाल अधिकार सरंक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने अपने उदबोधन मे महिला सशक्तिकरण बाल अधिकार, किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख एवम् सरंक्षण) अधिनियम 2021, आदर्श नियम 2022 , बाल विवाह, बाल मजदूरी के संबंध में विस्तार से बताते हुए लोगों को जागरुकता के संदेश दिया।

इसके बाद प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि भारत के संविधान में छः से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चो के लिए कानून मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा के साथ समानता सहित कई अधिकारों की गारंटी देता है। बाल विवाह, बाल मजदूरी के बारे में भी चर्चा किया lइसके बाद प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रश्न मंच मे प्रथम स्थान अनीश टोंडे, द्वितीय सपना काठले, तृतीय सुभाष कुर्रे ने प्राप्त किया। बाल अधिकार सरंक्षण संगोष्ठी कार्यक्रम मे प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, ज्योति ध्रुव, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page