जीराटोला जंगल में अधजला शव मिलनें से सनसनी शव का नही हो सका है शिनाख्त।

जीराटोला जंगल में अधजला शव मिलनें से सनसनी शव का नही हो सका है शिनाख्त।



गंडई पंडरिया- मोहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जीराटोला मानपुर के मध्य मुख्य मार्ग से जंगल के हिस्से में रविवार की सुबह एक व्यकृति का अधजला शव मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीराटोला पंचायत अंतर्गत नर्मदा साल्हेवार मार्ग में जीराटोला मोड़ से पहले मुख्य मार्ग से लगें जंगल में रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला है। सूचना मिलने पर एस डी ओ पी गंड़ई प्रशांत खांड़े एवं मोहगांव थाना प्रभारी सतीश पुरिया मौके पर पहुच कर मौका मुआयना किया। तथा पुलिस के उच्चाधिकारी के मार्ग दर्शन व चिकित्सक की मदद से घटना स्थल पर प्राथमिक जांच किया। शव के पास शराब की बोतल और एक कपड़ा पाया गया है। तथा उक्त व्यक्ति के गला, पेट सहित कुछ अन्य जगह पर धार दार हथियार से वार करने का निशान मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना शनिवार रविवार रात दरमियानी को हुआ होगा है। शव को प्रथम दृष्टया में देख कर लग रहा है कि उक्त व्यक्ति को पहले कही अन्य जगह पर मारा गया है। इसके पश्चात इस स्थान पर लाकर जलाया गया है। जिसके शरीर के सभी कपड़ा जल गया है। गौरतलब हो की यह मार्ग रात्रि में काफी सुनसान हो जाता है। वाहने भी कम चलती है। जिसका फायदा ऊठाकर कातिल इस घटना को अंजाम दिया है। है फारेन्सिक स्पर्ट द्वारा शव एवं आस पास क्षेत्र का बारिकी से जांच किया गया। तथा डाॅक स्कार्ट की भी मदद लिया जा रहा है। डाॅक घटना के विपरीत दिशा पर स्थित कुआ, खेत, घर पर सर्च करते देखा गया। पुलिस द्वारा गोताखोर की मदद से कुआ के अंदर सर्च किया गया। सा़म को शव को अन्य जांच के लिऐ मेडिकल काॅलेज राजनांदगांव भेजवाने की व्यवस्था किया जा रहा था। शव पहचान के संबंध में अभी कोई जानकारी नही मिली है।
मानपुर जीराटोला मध्य मार्ग को काफी सेनसीटिव बताया जाता है। उक्त घटना से पहले भी इस जंगल में अधजला शव एक दो बार और पाया जा चुका है। इसी जंगल में अधजला शव अलग अलग हिस्सा में मिला था। सुनेपन का फायदा ऊठा कर कातिल असानी से यहां घटना को अंजाम दे फरार हो जाते है। सामाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो पाया है वही पुलिस जांच में जुटी है।


