G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित।

किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित

कवर्धा, 01 नवम्बर 2022। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के पंजीकृत किसानों को भरोंसा दिलाते हुए कहा कि जिले के किसी भी किसानों को धान बेचने में अनावश्यक परेशानियां नहीं होगी। पूरी संवेदनशिलता के साथ धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि इस बार 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने से किसानों के पास पर्याप्त समय भी है। सभी तकनीकी तृटियों को सुधार कर किसानों के हित में बेहतर निर्णल लेते हुए जिले में शांति एवं सुचारू रूप से धान की खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए जिले के 103 धान खरीदी केन्द्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, ताकि किसानों की धान बिक्री संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर सभी धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जिला नोडल अधिकारी, पटवारियों के नाम अथवा उनके मोबाईल नम्बर भी चस्पा करने के निर्देश दिए है। जिले में शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूप में भी स्थापित किए गए है, जिसको दूरभाष क्रंमाक 07741232048 है। इसके अलावा संबंधित तहसीलदारों का नाम और उनके संपर्क मोबाईल नम्बर भी जारी किए जा रहे है। जिमसें कवर्धा तहसीलदार मनीष वर्मा- 9406349496, सहसपुर लोहारा उपेन्द्र किंडो 8819936330, रेंगाखार तहसीलदार कंवर 6266726535 और पंडरिया तहसीलदार सोनपीपरे 8770790619 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page