G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

मुंगेली: कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र गीधा में धान खरीदी शुभारंभ किया गया

मुंगेली: कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र गीधा में धान खरीदी शुभारंभ किया गया

AP न्यूज़ मुंगेली

मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे के नेतृत्व में आज धान खरीदी केंद्र गीधा में धान खरीदी शुभारंभ के शुभ अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा सभी किसानों को मिठाई ख़िलाकर बधाई दी। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला महासचिव इंद्रजीत सिंह कुर्रे, आयुष ठाकुर, दीपक चंद्राकर भारत रत्न मंडेला प्रकास बंजारा सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही मंजीत रात्रे ने किसानों को बताया कि इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी 1 नवम्बर 2022 से शुरू हो रहा है. धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा और किसान बन्धुओ को बताया कि इस साल राज्य सरकार ने किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है।धान खरीदी के लिए भारत सरकार की नवीन बारदाना नीति अनुसार 50.50 के अनुपात में नये एवं पुराने बारदाने में धान की खरीदी की जावेगी और साथ ही कोई भी किसान भाइयों को कोई भी प्रकार से समस्या होने पर तत्काल सूचना देंने को कहा जिस पर हर संभव किसान भाइयों की सहयोग के लिए मुंगेली विधानसभा युवा कांग्रेस हर संभव प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page