ग्राम पंचायत बिरकोना में हुआ ज़ोन स्तरीय छतीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन… 9 पंचायतो के प्रतिभागी हुए सम्मिलित

ग्राम पंचायत बिरकोना में हुआ ज़ोन स्तरीय छतीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन… 9 पंचायतो के प्रतिभागी हुए सम्मिलित

AP न्यूज़ पंडरिया
ग्राम बिरकोना में आज छतीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का ज़ोन स्तरीय कार्यक्रम की शूरवात हुई जिसमें ग्राम पंचायत बिरकोना, केशली ग़ोड़न , पाढ़ी, खैरझिटी, गांगपुर,बिनौरी, देवसरा, लिमहैपुर , के प्रतिभगियो ने भाग लिया जिसमें बालिका व महिला वर्ग के दो मुक़ाबले में ग्राम पंचायत केशली ग़ोड़न के प्रतिभागियों ने बाज़ी मारी खो खो में 18 वर्ष के कम व अधिक के दोनो मुक़ाबले में ग्राम पंचायत केशली गोड़ान विजयी रहा ।

कबड्डी बालक व पुरुष वर्ग के मुक़ाबले काफ़ी रोचक रहे बिरकोना फ़ाइनल में पहुँच चुका है व रोमांचक मुक़ाबले में केशली गोड़न ने देवसरा को हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंशराम पन्द्रम, प्रह्लाद निर्मलकर, सलिक जायसवाल, तिरथ सकत उपस्थित रहे । विकासखंड क्रिंडा अधिकारी अश्वनी च्न्द्रकर व बिरकोना संकुल के समन्वयक हामिद खान, शिक्षक राजीव श्रीवास्तव , शिवकुमार बंजारे, लक्ष्मण बंजारे, रामप्यारी टेकम का विशेष योगदान रहा ।
ग्रामीण जनो की उत्साह व जोश देखते ही बन रहा उक्त कार्यक्रम में आयोजन में बिरकोना पंचायत की सरपंच महोदया श्रीमती सविता देवी का सहयोग व उनके ग्राम के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।



