ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- मुख्यमंत्री बघेल ने किसान पुसाम के यहां किया भोजन ग्रहण परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन।

News Ad Slider
Advertisement


मुख्यमंत्री बघेल ने किसान पुसाम के यहां किया भोजन ग्रहण परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन


कबीरधाम 30 सितंबर 2022/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी प्रमोट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने विकासखंड पंडरिया के ग्राम कुकदुर में किसान भगत राम पुसाम के यहां पहुंचे।मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर पुसाम के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक ममता चंद्राकर ने भी भोजन किया।
मुख्यमंत्री को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में चेंच भाजी, ठेठरी, खुरमी, फरा, कुदकी से बनी खीर और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कुसाम के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया पुसाम के घर पर मुख्यमंत्री के साथ कबीरधाम कलेक्टर जनमेजय महोबे व आदिवासी समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page