G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जोगी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता तैयार है कल मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्रीय समस्या बताने

गरीबो का आवास ,बेरोजगारी भत्ता ,बीजेपी के समय का दो वर्षों का किसानों का बोनस ,जर्जर सड़क शराबबंदी,सहित क्षेत्रीय सवालों पर पूछेंगी तीखा सवाल – जोगी कांग्रेस

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कई चरणों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाक़ात का कार्यक्रम पूर्व में कैंसिल हो चुका था अब कल वो इंदौरी और कूकदूर पहुचेंगे । जिसमे विपक्ष भी अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुँचाने कमर कसती नजर आ रही है, जिसको लेकर जनता कॉग्रेस छ. ग. ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात की है।

जनता कॉग्रेस छ. ग. जे के जिला अध्यक्ष सुनील केशरवानी ,अजित जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु एवं अजित जोगी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें उन्होंने कहा है की जोगी कांग्रेस की एक टीम मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात करने जायेगी जहाँ उनसे उनके घोषणा पत्र को याद दिलाया जायेगा ।

अपने प्रेस विज्ञप्ति में जोगी कांग्रेस द्वारा कहा गया की कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र में स्पष्ट कहा गया की बीजेपी शासन काल में दो वर्ष का बोनस जो नहीं दिया गया है उसे कांग्रेस की सरकार बनते ही दी जायेगी वहीं शराब बंदी बेरोजगारी भत्ता एवं गरीबों का रुका हुवा आवास भी मुख्य विषय सहित जिला के स्थानीय मुद्दे भी होंगे । जोगी कांग्रेस ने अपने विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है की बड़ी शालीनता से हम सरकार के आज्ञा के बाद मुख्यमंत्री जी से इन विषय को लेकर चर्चा करने समय लेंगे क्योंकि सरकार के द्वारा किये गये वो वादे जो सबसे महत्वपूर्ण है जो चार वर्षो से धूल खा रहे हैँ जिसे सरकार को स्मरण कराना अति आवश्यक है ।

मुख्यमंत्री जी के कवर्धा जिला प्रवास पर जोगी कॉग्रेस जनहित के मुद्दे को लेकर करेगी मुलाक़ात
1. रुके हुवे आवास तत्काल शुरू कराने तथा जिनके प्रथम किश्त ,दूसरा किश्त ,तीसरा क़िस्त की राशि क्यो जारी नही कर रहे है ?
2. बेरोजगारी भत्ता.
3. शराब बन्दी
4. बीजेपी कार्यकाल के दो वर्ष के बचे बोनस की मांग
5 शक्कर कारखाना के शेयर धारकों को शक्कर क्यो नही मिल रहा है
6 जिला के प्रधानमन्त्री सड़क ,मुख्यमंत्री सड़क ,पोड़ी से पंडरिया मुख्य मार्ग क्यो नही बन रहा है ?
7 सरकारी स्कूल जर्जर है ,शिक्षक की कमी है ये कब दूर होंगे

ऐसे अनेक क्षेत्रीय मुद्दे है जिसे लेकर जोगी कांग्रेस मुख्यमंत्री जी से भेंट कर सवाल पूछेगी …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page