G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय आदिवासी बालक आश्रम चोरभट्टी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

शासकीय आदिवासी बालक आश्रम चोरभट्टी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई, विभिन्न स्थानीय खेलों का भी हुआ आयोजन

कवर्धा। बोड़ला ब्लॉक के शासकीय आदिवासी बालक आश्रम चोरभट्टी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शाला के बच्चो को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से अवगत कराया गया।

शिक्षक रघुनन्दन वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर सम्मान देने के लिए 29 अगस्त को मनाया जाता है। खेल दिवस उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिनका हॉकी फील्ड में बहुमूल्य योगदान रहा।

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 29 अगस्त, 2022 को 117वीं जयंती है। जीवन में खेल की जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पे बच्चों को विभिन्न खेल जैसे फुगड़ी,कबड्डी,और पिठुल खेलो का आयोजन किया गया और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पृस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page