G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नाबालिग को अपहरण करने में सहयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

नाबालिग को अपहरण करने में सहयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

पोड़ी। नाबालिक के अपहरण मामले में पुलिस ने सहयोग करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने पोंडी चौकी में 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की को रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया है। जिस पर पोंडी चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले छानबीन की विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त होने पर एक माह बाद 25 मई को छुईखदान जिला राजनांदगांव से नाबालिग बालिका को बरामद कर पीड़िता का महिला अधिकारी ने बयान लिया। जिसके आधार पर प्रकरण में पोक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपित प्रदीप उर्फ सुशांत यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया।

वही, इस पूरे मामले में नाबालिग के अपहरण में सहयोग करने वाले फरार आरोपी समरतिया बाई पति हरीलाल यादव उम्र 35 साल, राजो बाई पति विजय जायसवाल उम्र 35 साल निवासी पोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिसे जेल दाखिल कर दिया गया।

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक नवरत्न कश्यप, प्रधान आरक्षक लवकेश खरें ,आरक्षक अनिल साहू,जीवन पटेल ,महिला आरक्षक प्रेमकली यादव, मंजू निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page