सिकलिंग व थैलीसीमिया पेसेंट के दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने हेतु जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने सिविल सर्जन से विशेष शिविर के आयोजन हेतु की मांग


सिकलिंग व थैलीसीमिया पेसेंट के दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने हेतु जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने सिविल सर्जन से विशेष शिविर के आयोजन हेतु की मांग
कवर्धा। नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति जिला कबीरधाम लगभग 5 साल से रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजो रक्त उपलब्ध करा कर उनकी समस्या का समाधान अपने स्तर में कर रही है।
समिति द्वारा विगत 03 वर्षों से सिकलिंग व थैलीसीमिया के 53 पेसेंट को समिति द्वारा गोद लिया गया है उन्हें ब्लड उपलब्ध कराकर उनकी समस्या को कुछ हद तक समिति द्वारा दूर किया जाता है, किंतु इस ला इलाज बीमारी के चलते उनकी घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है इसलिए सरकार की योजना के अधिनियम 2016 के तहत सिकलिंग (ss) और थैलीसीमिया के पेसेंट के दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएl
उक्त ज्ञापन सौंपते वक्त नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार साहू, भाजयुमो कवर्धा शहर अध्यक्ष अनिल साहू, आदिवासी समाज के युवा अध्यक्ष कामु बैगा,युवा मोर्चा के सदस्य मुकेश सेन ,अमृत साहू उपस्थित रहे।

