G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा जिले के वनांचल रेंगाखार क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ली ‘आप’ की सदस्यता

कवर्धा जिले के वनांचल रेंगाखार क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ली ‘आप’ की सदस्यता

कवर्धा जिले के कवर्धा विधानसभा अंतर्गत वनांचल रेंगाखार , कोयलारझोरी, डोंगरिया, खारा में आम आदमी पार्टी के नेता कमल यादव के नेतृत्व में ग्रामवासियो ने आप की सदस्यता ली।

रेंगाखार क्षेत्र में आप नेता सुखचंद यादव ,कमल यादव, तोलम मरावी ने घर घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और पार्टी की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में बिजली स्वास्थ्य और शिक्षा के बेहतर व्यवस्था पूरे देश में मिसाल है, यही कारण है कि यहा भी आम आदमी पार्टी को जनता का पुरा समर्थन मिलता है।

उन्होने आगे बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है। आम आदमी का जीना दूभर है। केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

क्योंकि इसी तारतम्य में वनांचल रेंगाखार में आत्माराम मेरावी, देव नेताम, सुखराम बैगा , अंजोरी मेरवी, धुरसिंह यादव, काजू नेताम, मिलन मेरावी , छत्रपाल मरकाम आदि सहित ग्रामवासियों ने सदस्यता ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page