World
युद्ध को लेकर पोप फ्रांसिस ने रूस पर साधा निशाना, बताया ‘बर्बर आक्रमण’

पोप फ्रांसिस ने ‘बर्बर’ युद्ध शुरू करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह कीव की एक संभावित यात्रा की संभावना तलाश रहे हैं। पोप ने माल्टा पहुंचने के बाद यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बारे में अपनी सबसे स्पष्ट और व्यक्तिगत रूप से निंदा की।