पोड़ी के जुवाडियो के ऊपर नकेल कसते हुवे लगातार रेड कार्यवाही कर दो प्रकरण में 08 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़कर विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही


कवर्धा: पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के द्वारा समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को लघु अधि नियम के तहत कार्यवाही करने आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे पुलिसअनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश यूईके के मार्गदर्शन थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी पोड़ी सहायक उपनरीक्षक मानसिंह के द्वारा आदेश का पालन करते हुवे आज दिनांक 15/01/2022 को पोड़ी के जुवाडियो के ऊपर नकेल कसते हुवे लगातार रेड कार्यवाही कर दो प्रकरण में 08 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़कर विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर 2320/रुपए जप्त किया गया । उक्त कार्यवाही मै प्रधान आर राजपाल धुर्वे आर 586.241.सैनिक 13 का सराहनीय योगदान रहा।









