G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

यज्ञमय योग चिकित्सा शिविर


पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के परम शिष्य यज्ञऋषि स्वामी विप्रदेव जी महाराज के सानिध्य मे पर्यावरण की शुद्धि और स्वास्थ के लिए यज्ञमय योगचित्सा शिविर का आयोजन वनांचल समीपस्थ रामचुवा मंदिर प्रांगण मे किया गया।
जिसमें योग के साथ – साथ यज्ञ को चिकित्सा के रुप से सम्मिलित किया गया।
इस शिविर मे मुख्यत: आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर होने वाले 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और उसके लाभ को बताया गया।स्वामी विप्रदेव जी महाराज द्वारा यज्ञ महिमा का विशेष वर्णन किया गया की यज्ञ मात्र कर्मकांड की वस्तु नही है, अपितु बहुमुखी चिकित्सा पद्धति भी हैं, उन्होंने अनेक वैज्ञानिको व विद्वानों द्वारा यज्ञ पर शोध के बारे मे जानकारी दिए, अग्नि मे पदार्थ को डालने से उसकी शक्ति क्षेत्रफल और गुणात्मक दृष्टि से हजारो गुणा बढ़ जाती है, रोग फैलाने वाली बैक्टीरिया को नष्ट करने की शक्ति यज्ञ मे होता है, प्राचीन काल मे ऋषि मुनियों ने चिकित्सा के रूप मे यज्ञ को अपना था वह विधा आज भी बहूत ही जरूरी है बताया। उन्होंने वेदों और पुरानो मे वर्णित यज्ञ कें स्वरुप एवं इतिहास को बताया और कहाँ की यज्ञ आध्यात्म प्रेरक के साथ – साथ यज्ञ सुगन्धि प्रदायक है , कृषि उत्पादक, विभिन्न रोग निवारक ,ग्लोबल वॉर्मिंग शामक भी हैं।
वेदो मे यज्ञ के उल्लेख को बताया की यह इस भुवन का केंद्र है। इसलिए दैनिक जीवन मे यज्ञ को अपनाने से वतावरण शुद्ध रहेगा और व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। यज्ञ के वैज्ञानिक लाभ पर विशेष संवाद किया गया इस प्रकार इस शिविर मे योग, यज्ञ के साथ साथ और अंतिम मे वृक्षारोपण भी किया गया।
इस शिविर मे नियमित योग कक्षा ग्राम जैतपुरी रामचुवा के बाल योग साधको द्वारा योग प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान शोसल डिस्टेंसिग को ध्यान मे रखा गया।
इस शिविर मे पतंजलि योग समिति जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, भारत स्वाभिमान जिला संयोजक राजकुमार वर्मा, पतंजलि किसान सेवा समिति छ. ग.प्रांत प्रभारी गणेश तिवारी महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उमा भारती चंद्रवंशी, योग निरीक्षक रामावतार आर्य,योग प्रचारक शिवकुमार आर्य,रोहित जयसवाल अजय ,हजारी चंद्रवंशी, सहित पतंजली के पांचो संगठन के योग साधक उपस्थित रहे।
इस शिविर को सफल बनाने मे ग्राम पंचायत बेन्दरची सरपंच जन प्रतिनिधि संजय पटेल, केसरिया हिंदू वाहिनी जिला अध्यक्ष नंद श्रीवास, उप सरपंच भगत पटेल, पंच अश्वन साहू, भोमदेव मंडल अध्यक्ष गुलाब साहू जी, ओंकार राजपूत , बजरंगदल ग्राम जैतपुरी,ग्रामिंण युवक, हेरम पटेल, हिरालाल पटेल, योग शिक्षक हरिराम साहू,भगवती पटेल, गौरी विश्वकर्मा शास,उच्चतर माध्य.विद्यालय खैरबना कला के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको सहित ग्रामिनो का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page