पंडरिया कुकदूर: ग्राम कुई में पांच-दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन।

पंडरिया कुकदूर: ग्राम कुई में पांच-दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन।
पंडरिया कुकदूर ग्राम कुई के चंडी मंदिर प्रांगण कुई में पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जो 25 दिसंबर शनिवार से प्रारंभ होकर दिनांक 29 दिसंबर दिन गुरुवार तक चलेगा। जिसमें कथा वाचक श्री अतुलेशानंद गिरी महराज जी आनंदधाम पीठाधीश्वर चित्रकूट रामनगर जानकी कुण्ड प्रमुख प्रवक्ता के रूप में विराजमान रहेंगे उन्हें सुनने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है इस कथा के आयोजक सर्व हिंदू समाज जनजागरण समिति वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर ने अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रद्धालु कथा का आनंद लेवें। ज्ञात हो कि पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष ग्राम कुई में श्रीराम कथा का आयोजन होता आ रहा है।



