World
इजराइल ने लगाई अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर पाबंदी, देश में बढ़े ओमिक्रॉन के मामले

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कैबिनेट मंत्रियों ने अब स्वास्थ्य मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों के अनुसार रेड लिस्ट वाले देशों का विस्तार करने की अनुमति दे दी है। इटली, अमेरिका, बेल्जियम, जर्मनी, हंगरी, मोरक्को, पुर्तगाल, कनाडा, स्विट्जरलैंड और तुर्की को मंगलवार से रेड लिस्ट में शामिल देशों के रूप में परिभाषित किया जाएगा।’’




