World
स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगेगा बैन, 51% मतदाताओं ने प्रतिबंध के पक्ष में दिया वोट

यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाने की तैयारी हो गई है। स्विट्जरलैंड में आम जनता ने सार्वजनिक स्थानों पर नकाब और बुर्का सहित पूरे चेहरे की कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले जनमत संग्रह के लिए वोट किया और अधिकतर लोगों ने इस बैन के पक्ष में ही मतदान किया।