G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रीना शर्मा सहित 51 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया

कवर्धा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रीना शर्मा सहित 51 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के निरंजनलाल धर्मशाला, वीआईपी रोड में आयोजित ‘Womaniya 2025’ कार्यक्रम में 51 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये सभी महिलाएं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि समाज और देशहित में भी योगदान दे रही हैं।

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर विधायक  सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता  पुरंदर मिश्रा और रायपुर की महापौर श्रीमती मिनल चौबे उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर, शिक्षक, प्रिंसिपल, होमगार्ड, पुलिसकर्मी, खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।


इस सम्मान समारोह में कबीरधाम जिले से सुश्री रीना शर्मा, महिला नगर सैनिक, को उनकी सेवाओं और समाजहित में किए गए कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महिला दिवस 2024 में भी लवण्या फाउंडेशन द्वारा रीना शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है।


रीना शर्मा ने अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त समाज सेवा और जनहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर जिले का नाम गर्व से रोशन किया है। उनके इस समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


इस आयोजन के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, पदमा शर्मा और सरिता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।


रीना शर्मा को सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page