G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMahasamund

4 लाख 32 हजार 860 रूपये के नकली नोट के साथ 03 युवक गिरफ्तार

महासमुंद- Youtube देखकर नकली नोट छापकर अपने दोस्तों के साथ मार्केट में खपाने के आरोप में पिथौरा थानान्तर्गत गढबेडा चौक के पास पिथौरा में पुलिस की टीम ने 4,32,860/- रूपये के नकली नोट के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से एक एच.पी. कंपनी का कलर प्रिटंर, कैची, बाॅन्ड पेपर, हरा टेप, स्कैच कलर पेन, प्रिंटर इंक, 03 नग मोबाईल, बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 317/20 धारा 489(A)(B)(C)(D), 34 भादवि विवेचना में लिया गया है।

मुखबिर से मिली जानकारी

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि NH-53 गढबेडा चौक पिथौरा के पास कुछ संदिग्घ अवस्था में लोग घुम रहे है। जिनके पास बहुत सारे पैसे है और वे लोग बड़ी नोट को छोटी नोट में बदलने का प्रयास तथा छोटे व भीड-भाड वाले दुकान में जाकर नकली नोट से समान की खरीदी कर रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल की टीम तथा थाना पिथौरा की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया उक्त सयुक्त टीम मौके पर पहुचकर संदिग्ध लोगो पता तलाश में जुट गई ।

की गई पूछताछ

NH-53 गढबेडा चैक पिथौरा के आगे रायपुर रोड पर प्रेम लाल सिन्हा के पान दुकान के पास मोटर सायकल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिसे पूछताछ करने पर एच.एफ. डीलक्स सवार व्यक्ति ने अपना नाम 01. तेजेश्वर दास मानिकपुरी पिता संतशरण मानिकपुरी (21) निवासी जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर 02. योगेन्द्र दास मानिकपुरी पिता गोपूदास मानिकपुरी (21) निवासी जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर तथा 03. अविनाश फुले पिता स्व. सुभाष फुले (23) निवासी आदर्श काॅलोनी म.न. 363/2 WRS काॅलोनी रायपुर से पूछताछ की गई ।

सोशल वीडियों प्लेटफाॅर्म से सीखा

तेजेश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि सोशल वीडियों प्लेटफाॅर्म Youtube पर मैने सिखा कि बिना कम्प्यूटर के नोट कैसे छापा जाये। जो इस विधि में मै सफल रहा। तथा अपने घर में HP कंपनी का कलर प्रिंटर व बाॅन्ड पेपर लाकर 2000 रू., 500 रू. 200 रू., 100 रू., 20 रू. के नकली नोट छापना शुरू किया। नकली नोट खपाने हेतु छोटे-बडे दुकान में जाकर कम मात्रा में समान खरीद कर नकली नोट को खपाना बताया गया ।


6.4 करोड रुपए 2000 के नकली नोट के साथ 5 व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के निर्देशन में थाना पिथौरा प्रभारी निरीक्षक केशव राम कोसले व सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत व् थाना पिथौरा की टीम द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page