30 साल बाद लिवरपूल ने जीता इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब

Image Source : GETTY IMAGE
30 साल के लंबे इंतजार के बाद लिवरपूल फिर से इंग्लैंड का चैंपियन बन गया है। लिवरपूल ने 1990 के बाद से अपना पहला लीग खिताब हासिल किया है, वह भी बिना अपने खिलाड़ियों के मैदान पर उतरे।
लिवरपूल का प्रीमियर लीग का ताज तब सुरक्षित हुआ जब चेल्सी ने दूसरे स्थान पर बनी टीम मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया, जिसका नतीजा है कि सिटी अब सात मैचों के साथ लिवरपूल को नहीं पकड़ सकती है।
WE’RE PREMIER LEAGUE CHAMPIONS!! ? pic.twitter.com/qX7Duxoslm
— Liverpool FC (at ?) (@LFC) June 25, 2020
लिवरपूल शहर के लिए, यह जश्न मनाने में तीन दशक लगे, लेकिन कोरोनवायरस के कारण जारी प्रतिबंधों का मतलब था कि प्रशंसक बड़ी भीड़ में जश्न मनाने में असमर्थ थे।
स्टैनफोर्ड ब्रिज पर अंतिम सीटी बजते ही कुछ दर्जन प्रशंसक एंफील्ड के बाहर आतिशबाजियों के साथ जश्न मानते देखे गए।


