G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

बैगा बहुल ग्रामों में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 3 दिवसीय विशेष अभियान सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

करीब 400 महिलाओं की सहभागिता, समूह गठन की प्रक्रिया को मिला बढ़ावा

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल साल्हेवारा क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 3 दिवसीय विशेष अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के तहत प्रथम दिवस ग्राम हाथी झोला एवं समुंदपानी, द्वितीय दिवस ग्राम निजामडीह तथा तृतीय दिवस ग्राम पंचायत सिंगबोरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैगा जनजाति की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव के मार्गदर्शन में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं तथा सामाजिक रूप से भी सशक्त बन सकती हैं। साथ ही उन्हें समूह की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान में लगभग 400 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से कई महिलाओं ने स्व-सहायता समूह से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। संभावित सदस्यों की सूची तैयार कर समूह गठन की आगामी प्रक्रिया को गति देने की पहल की गई। ग्राम सिंगबोरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक बिसेसर साहू, घम्मन साहू, जनपद सदस्य मन्नू मरकाम, बैगा समाज के अध्यक्ष पंचू मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही आधार कार्ड निर्माण का कार्य भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला पंचायत एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अधिकारी-कर्मचारी, डीपीएम, बीपीएम, एसी, पीआरपी, एफएलसीआरपी, सक्रिय महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page