G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा में 2500 नवसाक्षर होंगे शामिल… उपजेल सलोनी के 15 बंदी भी देंगे परीक्षा

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ में 22 मार्च को FLNAT परीक्षा, उपजेल सलोनी के 15 बंदी भी देंगे परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर/शिक्षार्थियों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के लगभग 2500 नवसाक्षर सम्मिलित होंगे। स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा उल्लास प्रवेशिका के 7 अध्याय अथवा 200 घंटे का अध्यापन पूर्ण कर चुके सभी नवसाक्षरों को इस आकलन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल के नेतृत्व में इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपजेल सलोनी (खैरागढ़) के 15 विचाराधीन बंदियों को भी 22 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा, जिससे उन्हें साक्षर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल के मार्गदर्शन में यह साक्षरता महाभियान जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page