G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

25 लाख का गांजा समेत 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चिल्फी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी : 25 लाख का गांजा समेत 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। नशे के खिलाफ चिल्फी पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी। उड़ीसा के 2 अंतरराज्यीय गाजा तस्कर गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेशों की तामिली करते हुए थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर की तरफ से एक महेंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक खाली आ रहे है में गांजा का परिवहन किया जा रहा। जिसपे चिल्फ़ी पुलिस द्वारा तत्काल सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाते हुवे सूचना की तस्दीक हेतु टीम रवाना कर चलित नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग किया जाने लगा ।

मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार महेंद्रा बुलोरो मैक्सी ट्रक क्रमांक OD02BL1366 को रुकवाकर घेराबंदी करते हुवे विधिसम्मत तलाशी ली गई । पिकप में एक व्यक्ति जो पिकप का चालक था अपना नाम अश्वनी कुमार दिगल पिता भावाग्रही दिगल उम्र 28 वर्ष साकिन तीलकपड़ाथाना खुजरिपाड़ा जिला कंधामाल व उसके साथी ने अपना नाम जतन दीगर पिता सदानंद दीगर उम्र 36 वर्ष साकिन सालागुड़ा थाना गोच्छापाडा जिला कंधामाल उड़ीसा का होना बताया और पिकप कि विधिसम्मत डाले की तलाशी लेने पर लोहे के चादर को वेल्डिंग कराकर डाला के नीचे गोपनीय चेम्बर बनाकर ऊपर से चेम्बर नुमा चादर डाका हुआ को खोलकर चेक करने पर कुल 123 पैकेट गाजा जो खाखी रंग की टैप से लिपटा था । जिसे कॉल कराने पर गांजा का कुल वजन 128.060 किलोग्राम होना पाया गया।

जप्त गांजा की कुल कीमत 25 लाख 61 हजार 200 रुपये व वाहन 05 लाख कुल व 02 नग मोबाइल कीमती 08 हजार रुपये जुमला 30 लाख 69 हजार 200 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत कानूनी प्रकिया व कोविड नियमो का पालन करते हुवे गिरफ्तारी व जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी से पूछताछ करने पर गांजा का अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने महेंद्रा बुलोरो मैक्सी ट्रक के डाले के नीचे मोडिफाई कर गोपनीय चेम्बर बनाकर उड़ीसा से जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाकर देश के विभिन्न स्थानों पे भेजना बताये।

इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के निर्देशन में थाना प्रभारी चिल्फ़ी बृजेश सिन्हा स.उ.नि. गोविंद चंद्रवंशी सहित सभी थाना स्टाप व डायल 112 के समस्त स्टाप के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page