G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया में 163 बोरी धान व पिकअप जप्त.. क्या है मामला पढ़े पूरी खबर

पंडरिया में 163 बोरी धान व पिकअप जप्त.. क्या है मामला पढ़े पूरी खबर

पंडरिया :- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। किसान धान खरीदी केन्द्र में सुगमता से अपना धान विक्रय कर रहें है। अवैध धान के मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की गई है। जो लगातार निगरानी रख रही है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। आज तहसील पंडरिया और बोड़ला अंतर्गत 02 प्रकरणों में 163 बोरी अवैध धान और पिकअप जप्त किया गया।

डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक ने बताया कि आज तहसील पंडरिया मे 63 बोरी धान, पिकअप में अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। जिसे जब्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है। इसके साथ ही बोड़ला तहसील अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर में एसडीएम, तहसीलदार, फूड इनपेक्टर, मंडी निरीक्षक द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया। व्यापारी द्वारा बिना अनुज्ञा के 100 बोरी धान क्रय एवं भंडारण किया गया था, जिसे जप्त कर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया।  

उलेखनीय है की कलेक्टर महोबे ने ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाए। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page