World
ऑस्ट्रेलिया में रहस्यमयी तरीके से मर गईं 14 स्पर्म व्हेल, करोड़ों में बिकती है इनकी उल्टी

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में रहस्यमयी तरीके से एक साथ 14 दुर्लभ प्रजाति की स्पर्म व्हेल मछलियां मर गईं। यहां के किंग आइलैंड पर जब सुबह लोग समुद्र के किनारे टहलने आए तो उन्होंने देखा कि एक साथ कई मछलियां किनारे पर मरी पड़ी हैं। हालांकि, अभी तक इनकी मौत की वजह लोगों को पता नहीं चल पाई है।