ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
14 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की प.बंगाल की जनसभा का सीधा प्रसारण दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश कार्यालय में
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यलय के ऑडिटोरियम में कल 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित जनसभा का जीवंत प्रसारण (लाइव टेलिकास्ट) दोपहर डेढ़ बजे किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में प्रधानमंत्री श्री मोदी भाजपा की ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने हेतु कल 14 मार्च को कोलकाता पहुँच रहे हैं। इस सभा में श्री मोदी के सम्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, डूमरतराई) में की गई है।



