G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: गार्डन में मनोरंजन के लिये लगे सार्वजनिक प्रोजेक्टर को चोरी करने वाले 03 आरोपी चढ़े सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे।


कवर्धा: दिनांक-15/11/2021थाना सिटी कोतवाली कवर्धा जिला- कबीरधाम (छ.ग.)

गार्डन में मनोरंजन के लिये लगे सार्वजनिक प्रोजेक्टर को चोरी करने वाले 03 आरोपी चढ़े सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे।

चोरी गया प्रोजेक्टर कीमती 10000/ रुपये को पुलिस ने किया बरामद।

जिले में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक/काईम श्री बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में चोरी नकबजनी तथा महिला संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रार्थी संतोष यादव पिता स्व. धनुष यादव उम्र 56 साल साकिन वार्ड नं. 20 बूढ़ामहोदव रोड कवर्धा थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम के द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि काली मंदिर गार्डन में मैं मेन्टनेंस का काम करता हूँ, दिनांक- 09/11/2021 को रात्री 07.00 बजे गेट बंद करके अपने घर चला गया था। जो दिनांक- 10/11/2021 को सुबह 06: 00 बजे चौकीदार रमेश यादव द्वारा मुझे फोन कर बताया कि काली गार्डन में लगे प्रोजेक्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा निकालकर चोरी कर ले गया है। कि सूचना पर मैं तत्काल काली गार्डन में जाकर देखा तो उक्त स्थान पर लगे 01 नग प्रोजेक्टर कीमती लगभग 10000/- रूपये का नही था। प्रोजेक्टर के संबंध में वहां उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ किया जिनके द्वारा बताये कि प्रोजेक्टर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 855/21 धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी के द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया जिससे प्रोजेक्टर चोरी के मामले में दो नाबालिग बालको द्वारा काली मंदिर के एल्युमिनियम प्रोजेक्टर को चोरी कर प्रोजेक्टर को कबाड़ी बाबू खॉन के पास बिक्री करने पर आरोपी बाबू खॉन पिता कमालुद्दीन उम्र 42 साल साकिन नवाब मोहल्ला वार्ड नं. 20 कवर्धा थाना सिटी कोतवाली के कब्जे से चोरी के प्रोजेक्टर को बरामद कर प्रकरण में धारा 411,34 भा.द.वि. जोड़ कर मामले के आरोपी कबाड़ी बाबू खॉन एवं 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली टीम से प्रधान आरक्षक 251 अनुप चंद्रवंशी, आरक्षक संजय यादव, गोपाल राजपूत, दुरेन्द्र साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page