G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा 02 आरोपियों को 04 नग मवेशी के साथ किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

खैरागढ़ :
जिला केसीजी पुलिस टीम को थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25/02/2026 को पशु तस्करी करते हुए आरोपी 01- सदाराम घोरमरे पिता तुलसीराम घोरमरे जाति बिझवार उम्र 60 साल ग्राम मनेरी तहसील लांजी थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश 02- मोहन लाल पिता गुलाब पालेवार जाति बिझवार उम्र 60 साल ग्राम मनेरी तहसील लांजी थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को 04 नग मवेशी को खैरागढ की ओर से सडक के रास्तों कत्लखाना ले जाते हुए चेक पोस्ट गातापार में 04 नग भैस को क्रुरता पूर्वक पैर एवं गला में रस्सी बांध कर बिना चारा पानी के लाठी डंडा से मारते हुए कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र ले जाते पाये जाने पर आरोपियों के कब्जे से एक नग भैस काला रंग सिंग सोर्री हल्का मुडा हुआ पुछ लंबा कमजोर, एक नग भैस भूरा रंग सिंग सोर्री पीछे की ओर पूछ लंबा, एवं एक नग भैस काला रंग सिंग सोर्री लम्बा पिछे की ओर मुढा हुआ पूछ लंबा, एक भैस भूरा रंग सिंग सोर्री लम्बा सीधा मुडा हुआ पीछे की ओर पूछ लंबा जुमला कीमती 30000 रू को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 का धारा-11 का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना कार्यवाही उपरांत सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page