G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

होटल में बने कोरोना सेंटर में आग, 7 लोगों की मौत, कई झुलसे

होटल में बने कोरोना सेंटर में आग, 7 लोगों की मौत, कई झुलसे
Image Source : ANI

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्वर्णा पैलेस होटल में जबरदस्त आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। झुलसने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 18 मरीजों को नजदीक के रमेश अस्पताल में भर्ती किया है।

जिस होटल में आग लगी है, वहां कोरोना से संक्रमित मरीजों को रखा गया था। यहां करीब 30 कोरोना के मरीज थे। इसे कोविड-19 सेंटर के तौर पर तैयार किया गया था। यहां आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में लगी थी और बचाव कार्य जारी था। बताया जा रहा है कि स्वर्णा पैलेस होटल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page