सोशल मीडिया पर करण जौहर की वापसी, सुशांत की मौत के 2 महीने बाद किया ये पोस्ट


Image Source : INSTAGRAM
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। करण ने आखिरी पोस्ट 14 जून को किया था। ये पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत को लेकर था। उन्होंने अपनी और सुशांत की फोटो शेयर करते हुए एकटर की मौत पर दुख व्यक्त किया था।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे महान राष्ट्र के लिए….संस्कृति, विरासत और इतिहास का खजाना है …. हैप्पी इंडिपेंडेंस डे। जय हिंद।” हालांकि, करण ने कमेंट सेक्शन को लिमिटेड ही किया हुआ है।
करण जौहर ने बनाया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट? इन सितारों ने किया फॉलो
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर जमकर बहस हुई थी। इस बहस में कई लोगों का नाम घसीटा गया था।
ट्विटर पर किया था बड़ा बदलाव
करण जौहर को भी ट्रोल का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में भी बदलाव किए थे। करण ने 8 लोगों को छोड़कर सभी को अनफॉलो कर दिया था। इन 8 लोगों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपूर्वा मेहता और उनके प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडिल शामिल हैं।
सुशांत की मौत पर जताया था दुख
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर ने पोस्ट शेयर किया था। करण ने पहला ट्वीट 14 जून को किया था। इस ट्वीट में करण ने लिखा था- ‘ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आपके साथ बिताए गए सभी पल मुझे याद हैं। यकीन ही नहीं कर पा रहा हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ इसके बाद करण ने इंस्टाग्राम पर दूसरा पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ करण ने सुशांत के गले लगते हुए तस्वीर भी साझा की।
This is heartbreaking….I have such strong memories of the times we have shared …I can’t believe this ….Rest in peace my friend…when the shock subsides only the best memories will remain….? pic.twitter.com/H5XJtyL3FL
— Karan Johar (@karanjohar) June 14, 2020
करण ने पोस्ट में लिखा- ‘आपके साथ संपर्क में न रहने के लिए मैं दोषी हूं। मुझे लगता है कि आपको कुछ ऐसे लोगों की जरूरत थी जिनसे आप अपनी बातें शेयर कर पाते लेकिन मैं इस बात को समझ नहीं पाया। यह गलती मैं दोबारा नहीं करूंगा। हम बहुत ही शोर-शराबे और उर्जा से भरे लेकिन एकाकीपन से भरे समय में रहते हैं। हमारे में से कुछ लोग इस सन्नाटे के आसानी से शिकार बन जाते हैं। हमें न सिर्फ रिश्ते बनाने की जरूरत है बल्कि इन्हें बनाए रखने की भी जरूरत है। आपकी प्यारी मुस्कान और आपका गले लगाना हमेशा याद आएगा।’




