सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने एक्टर के गले के निशानों पर उठाया सवाल, कहा: कई लोगों की भूमिका


Image Source : INSTAGRAM
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि सुशांत की मौत में एक नहीं, बल्कि कई लोगों की भूमिका है। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि उसने ही सुशांत का शव फंदे से नीचे उतारा था। उसने सुशांत की बहन और पुलिस का भी इंतजार नहीं किया था, ऐसे में उस पर संदेह खड़ा होता है।
विकास सिंह ने कहा, “परिवार वालों को शुरू से पता था कि रहस्यमयी स्थिति में उनकी मौत हुई है। किसी भी सदस्य ने उनके शव को लटका नहीं देखा। चूंकि मुंबई पुलिस बार बार सुसाइड की बात कह रही थी और जिस तरह से जांच को सही दिशा में जाने नहीं दे रही है तो कई सवाल उठ रहे हैं। सभी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। उनकी जितनी लंबाई थी, उस हिसाब से बेड से लटकना संभव नहीं था। घटनास्थल पर स्टूल मौजूद नहीं था। मुंबई पुलिस ने इस दिशा में जांच नहीं की, इसलिए परिवार के मन में संदेह पैदा हो रहा है।”
विकास सिंह ने आगे कहा कि सुशांत के पार्थिव शरीर की जो तस्वीरें हैं, उनके गले पर निशान सवाल पैदा करते हैं। इस केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। किस किस ने क्या भूमिका निभाई है, वो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुशांत का परिवार सिर्फ न्याय चाहता है। इसलिए ही वो पटना गए और फिर सीबीआई की मांग की।
#SushantSinghDeathCase | सुशांत का सुसाइड नहीं प्री-प्लान्ड ‘मर्डर’ हुआ ?
सुशांत के मर्डर के कितने एंगल…वकील से सुनिए
Watch Sushant Singh Rajput’s family lawyer Vikas Singh LIVE @indiatvnews with @AjayKumarJourno
https://t.co/22tjPY8X0W— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) August 12, 2020
सिद्धार्थ पिठानी को लेकर विकास सिंह ने कहा कि वो बहुत शातिर है। पहले वो सुशांत के परिवार से बात करता था और कह रहा था कि मदद करूंगा, लेकिन अब वो पलट गया है। उसने ही सुशांत का शव फंदे से उतारा था। उसने ही चाभी बनाने वाले बुलाया था। चाभी वाले के सामने कमरा नहीं खोला। बहन का भी इंतजार नहीं किया। रिया के साथ उसकी सांठगांठ है।