सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज कराई FIR


Image Source : INSTAGRAM/RHEACHAKRABORTY
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में FIR दर्ज करवाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस के चार सदस्यों की टीम मुंबई भेज दी गयी है।
1-छह पन्नों की एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया है कि उसने अपना करियर बनाने के लिए जानबूझकर सुशांत सिंह से जान पहचान बढ़ाई।
2. एफआईआर में आरोप लगाया है कि रिया ने अकाउंट खाली कर दिया।
3. रिया ने अपने घर बुलाकर सुशांत को ओवरडोज दिए और मीडिया में कहा कि उसे डेंगू हो गया है
4. उसने सुशांत को धमकाया कि वो इंडस्ट्री में सबको बता देगी कि वो डिप्रेशन की दवाएं ले रहा है।
5. रिया ने सुशांत का पुराना घर छुड़वा दिया और अपने घर ले गई। उसके सारे सामान पर कब्जा कर लिया।
6. रिया ने सुशांत के सभी नौकर और विश्वासपात्र बदल डाले।
7. रिया और उसके परिवार ने सुशांत के सभी अकाउंट्स, खाते, क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में रखे थे। वे सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करते थे।
8. सुशांत के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए ताकि वो परिवार से बात न कर पाएं।
9. केके सिंह ने कहा कि सुशांत ने उनसे कहा कि रिया और उसके परिवार वाले उसे पागलखाने में भर्ती कराना चाहते हैं।
10 . केके सिंह ने कहा कि रिया ने जानबूझकर सुशांत के दिमाग में वहम डाले, उसे गलत दवाइयां दी गई और उसे पागल करने की कोशिश की गई।
11. रिया ने बीमारी की बात को मीडिया में सावर्जनिक करने की धमकी देकर सुशांत को ब्लैकमेल किया।
12. केके सिंह ने कहा कि सुशांत ने उन्हें फोन पर कहा कि रिया और उसके घरवाले उसे नहीं छोड़ेंगे, उसे पागल करके छोड़ेंगे।