G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

सुशांत केस में बिहार के महाधिवक्ता का बड़ा बयान, ‘मुंबई पुलिस नहीं कर रही पटना पुलिस की मदद’

सुशांत केस में बिहार के महाधिवक्ता का बड़ा बयान, ‘मुंबई पुलिस नहीं कर रही पटना पुलिस की मदद’

नई दिल्ली/पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस के अलावा अब बिहार पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है। वह लगातार मामले की तह तक जाने की कोशिश में है। लेकिन, खबरें आ रही हैं कि बिहार पुलिस को मुंबई में जांच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार सरकार के महाधिवक्ता ने यह आरोप लगाए हैं।

बिहार सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा, “जब एक राज्य की पुलिस किसी मामले की जांच करने दूसरे राज्य में जाती है तो अमूमन उस राज्य की सरकार, पदाधिकारी पूर्ण सहयोग करते हैं। वह सहयोग नहीं कर रहे हैं।” इंडिया टीवी से बात करते हुए ललित किशोर ने कहा, “मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है। वह सपोर्ट करती तो जांच काफी आगे बढ़ चुकी होती।”

उन्होंने कहा, “बिहार पुलिस हर तरह की जांच में सक्षम है। बिहार पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है।” महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा, “बिहार सरकार, रिया की याचिका का विरोध करेगी। रिया चक्रवर्ती ने बिहार पुलिस की जांच रोकने के लिए याचिका दाखिल (सुप्रीम कोर्ट में) की है।” उन्होंने कहा, “रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज होनी तय है। यह केस बिहार पुलिस के क्षेत्राधिकार में आते है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page