G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Entertainment

साउथ के सुपरस्टार विजय के फैन ने की आत्महत्या, #RIPBala ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

थलपति विजय
Image Source : INSTAGRAM/THALAPATHY_0FFI

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के फैन्स उन्हें बेहद प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर विजय के नाम को ट्रेंड करते रहते हैं। शुक्रवार को विजय के एक फैन ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से ट्विटर पर आरआईपी बाला ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर विजय के फैन्स बाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- उनका पोस्ट देख के चौंक गया। आत्महत्या हर चीज का जवाब नहीं है। रेस्ट इन पीस। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं नहीं जानती वह कौन था लेकिन यह देखकर बहुत दुख हुआ। हम नहं जानते उसने यह फैसला क्यों लिया लेकिन आत्महत्या करना किसी चीज का समाधान नहीं है।

तमिल एक्टर थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म बिगिल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही यह बीते साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म है। वह जल्द ही ‘मास्टर’ में नजर आने वाले हैं। फैन्स को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page