BIG NewsTrending News
News Ad Slider
समंदर के रास्ते आतंकी हमले की आशंका, कोस्टगार्ड ने 23 मई तक जारी किया अलर्ट

Image Source : INDIA TV
नई दिल्ली। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। कोस्टगार्ड ने देश में आतंकी हमले की आशंका जताई है। गुजरात के पास घुसपैठ की आशंका जताई गई है। कोस्टगार्ड ने समुद्री रास्ते के जरिए घुसपैठ और हमले की आशंका व्यक्त की है। 23 मई तक समंदर में सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात फिशरीज बोर्ड ने मछुआरों को अलर्ट जारी किया है।
जहां एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही हैं वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान समंदर के रास्ते भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में है।



