G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

सचिन पायलट के साइड होते ही गुर्जरों को लुभाने में जुटे गहलोत, कोटा बढ़ाकर किया 5 प्रतिशत

Rajasthan CM Ashok Gehlot
Image Source : PTI

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार (2 अगस्त) को बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान न्यायिक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। गुर्जरों सहित अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के उम्मीदवारों को अब राजस्थान न्यायिक सेवाओं में 1 प्रतिशत के बजाए 5 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बता दें कि, सचिन पायलट राजस्थान में गुर्जर नेता के रूप में जाने जाते हैं और हाल फिलहाल में गहलोत से उनकी बगावत खुलकर सामने आ गई है। सचिन पायलट समेत कांग्रेस के बागी विधायकों के खिलाफ पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंच चुका है। 

राज्य सरकार के मुताबिक, राजस्थान सरकार 20 अगस्त को राज्य के शहरी क्षेत्रों में ‘इंदिरा रसोई योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत 358 रसोई संचालित की जाएंगी, जिनमें लोगों को 8 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page